{"_id":"662d767a1b1be188e50985b4","slug":"accused-of-cutting-childs-private-part-in-custody-interrogation-continues-mau-news-c-295-1-mau1001-111976-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बच्चे के प्राइवेट पार्ट काटने के आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बच्चे के प्राइवेट पार्ट काटने के आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
विज्ञापन
कोपागंज। जमीन विवाद में किशोर के प्राइवेट पार्ट काटने मामले में पुलिस आरोपी को हिरासत में रख कर पूछताछ कर रही है। एसपी कोपागंज टीम के साथ एसओजी की टीम गठित कर खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। शनिवार को पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर एक बार फिर मामले की जांच की। एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला बेहद संगीन और विभत्स है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा करेगी। इसको लेकर कोपागंज थाने के अलावा एसओजी की टीम जांच कर रही है। बतातें चले कि बीते शुक्रवार की शाम कोपागंज थाना क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव निवासी बच्चे को बेहोश कर दो नकाबपोशों ने उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट कर फरार हो गए थे।
ऑटो चलाता है पिता, लोगों के चंदे से हो रहा है उपचार
पीड़ित बच्चे का पिता ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार देर शाम घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उधर किशोर की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। सकारात्मक बात है कि गांव के लोगों इस विपरित परिस्थितियों में चंदा एकत्रित कर घायल किशोर का उपचार कराने के लिए राशि एकत्र कर सहयोग कर रहे हैं।