{"_id":"69dbd94275078fd76506be85","slug":"accused-driver-apprehended-in-case-of-accident-claiming-lives-of-three-biker-friends-mau-news-c-295-1-mau1002-143839-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत के मामले में आरोपी चालक पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: हादसे में बाइक सवार 3 दोस्तों की मौत के मामले में आरोपी चालक पकड़ा गया
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली पुलिस ने सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत के मामले में आरोपी वाहन चालक अभय राजभर को रविवार की सुबह उसके घर से पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बीते 09 अप्रैल की रात करीब 11 बजे मधुबन थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी बेचन यादव (30), प्रमोद यादव (28) और आजाद यादव (32) घोसी स्थित निजी अस्पताल में दोस्त को खाना पहुंचाने गए थे। दोस्त की पत्नी को बच्चा हुआ था, जिसके चलते अस्पताल में भर्ती थीं। तीनों एक ही बाइक से खाना पहुंचाकर घर लौट रहे थे। अभी घोसी कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।
घोसी सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि आजाद के भाई राजकुमार यादव की तहरीर पर स्पेशल रिपोर्ट केस के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज चालक की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पता चला कि उस रात चार पहिया वाहन रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर काझा निवासी अभय राजभर चला रहा था। टक्कर के बाद वह वाहन छोड़कर वहां से भाग गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम रविवार की सुबह उसके घर पहुंची और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।