फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accusation of irregularity

कोटेदार पर अनियमितता का आरोप लगा ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन

Thu, 18 Jun 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accusation of irregularity
दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मित्तनपुर खजुहा में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से राश - फोटो : MAU
सूरजपुर। विकास खंड दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मित्तनपुर खजुहा के कोटे की दुकान से राशन वितरण में भारी अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाते चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों शिकायत थी कि अंगूठा लगवाने के बाद कोटेदार तीन महीने से राशन नहीं दे रहा हैं। इसके साथ ही प्रत्येक राशन कार्ड पर पांच किलो अनाज की कटौती और राशन पर प्रति किलो दो रुपये अधिक वसूले जाते हैं।इन आरोपों को लेकर गांव वालों न धरना प्रदर्शन करते हुए लगभग चार घंटे तक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन की जानकारी पाकर पूर्त निरीक्षक जयनारायण यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने राशनकार्ड धारकों को उचित मूल्य पर यूनिट के अनुरूप राशन वितरण करवाने का आश्वासन दिया। गांव के सुधाकर विश्ववकर्मा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे ममता , सबिता, सरोज , दुलारी , रामसोच विश्वकर्मा, रविन्द्र यादव, बाढू रामभवन सहित काफी संख्या में आए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कोटेदार प्रत्येक महीने प्रति राशन कार्ड एक यूनिट यानी पांच किलो अनाज सभी को कम देता है ।इसके साथ ही वहीं कोटेदार प्रति किलो दो रुपये की दर से अधिक वसूलता है।कोटेदार ईपास मशीन पर अंगूठा लगाने पर प्रति कार्डधारक से 15 रूपया लेता हैं।। जबकि कोटेदार का दावा है कि प्रत्येक माह उचित दर से यूनिट के तहत सभी को राशन वितरित किया जाता है। इस माह पहली से पांच तारीख तक मिलने वाले राशन में बीस कुन्तल राशन कम मिला है। जबकि प्रत्येक महीने अंन्त्योदय कार्ड का 4.20 कुन्तल चावल व 5.60 कुन्तल गेहूं व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों के लिए 21.15कुन्तल गेहूं व 14.10 चावल वितरण के लिए हमें मिलता है, परन्तु इस माह में पहली बार वितरण करने वाला राशन बीस कुन्तल कम मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed