{"_id":"61e59ef3429a117a2d21012e","slug":"accident-in-mau-young-man-crossing-the-road-dies-after-being-hit-by-a-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में हादसा: सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में हादसा: सड़क पार कर रहे युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत
Mon, 17 Jan 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 17 Jan 2022 10:23 PM IST
सार
घटना के बाद आस पास के लोग युवक को अस्पताल ले जाते इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के भातकोल मार्ग पर सोमवार की शाम सड़क पार कर रहे एक युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के कोपा कोहना निवासी संजय राजभर (25) मजदूरी का कार्य करता था।
विज्ञापन
सोमवार की शाम करीब 8 बजे वह किसी काम से भातकोल मार्ग पर गया हुआ था। वहां से गांव लौटने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दिया। ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद आस पास के लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज ले जाते इससे पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन