अबीर-गुलाल से रंग गए चेहरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मौके पर जहां एक ओर लोगों ने राधा-कृष्ण के साथ अबीर गुलाल की होली खेली वही रामलीला मेला समिति की ओर से सदर चौक की सामूहिक होली खेली गई। साथ ही मिर्जाहादीपुरा चौक से होली खेलनेे वालों का जुलूूस भी निकला। वही हिंदू मुस्लिम एकता कमेटी की ओर से मुस्लिम इंटर कालेज में होली मिलन समारोह का परंपरागत आयोजन हुआ।
होली पर्व का उल्लास ज्यादतर बच्चों और नौजवानों में होली का उत्साह अधिक नजर आया। गली कूचों में झुंड बनाए खड़े बच्चे और युवा राहगीरों को रंग लगा रहे थे। वहीं गृहिणियों ने तरह तरह के पकवान भी तैयार किया। होली के अवसर पर सर्वाधिक उल्लास नगर के गोला बाजार, संस्कृत पाठशाला, औरंगाबाद, सदर चौक, बाल निकेतन, सिंधी कालोनी, सहादतपुुरा आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, ब्रह्म स्थान जैसे स्थानों पर नजर आई। जहां एक दूसरे को रंग लगाने अलावा अधिकांश युवा फिल्मी और फागुनी गीतों के धुुनों पर डांस कर रहे थे। इस मौके पर जोगीरे की भी जबरदस्त धूम रही। शाम के समय संस्कृत पाठशाला मोड़ से इस बार भी परंपरागत रूप से राधा कृष्ण का जुलूस निकला जो औरंगाबाद तक गया।
इस बीच लोगों ने फूलों से सजेे रथ पर विराजमान राधा कृष्ण के साथ अबीर गुलाल और फूलों की होली खेलने की पुरातन परपंरा को बखूबी निभाया। साथ ही परंपरागत फाल्गुनी गीत भी गाई गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकले जुलूस के इस मार्ग में भक्तों ने जगह-जगह राधा कृष्ण का स्वागत किया। जुलूस के आयोजन में नगर की श्रीराम लीला मेला समिति के पदाधिकारियों की भूमिका अहम रही।
इस बीच सुरक्षा व्यवस्था में सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ के जवान भारी मात्रा में डंटे रहे। वहीं जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। जुलूस के आयोजन को सकुशल संपन्न कराया। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली की हुड़दंगियों का जुलूस निकला। ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। वहां वंदेमातरम के साथ हमेशा की तरह ओमनाम ध्वजारोहण हुआ। देर शाम मुस्लिम इंटर कालेज में शाम के होली मिलन समारोह आयोजित हुआ।