फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abhimanyu's last rites were performed in the presence of the police

Mau News: पुलिस की मौजूदगी में अभिमन्यु का हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Abhimanyu's last rites were performed in the presence of the police
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पखईपुर गांव में किसान की गोली मारकर हत्या के दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस की मौजूदगी में किसान का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती गांव में कर दी गई है।
किसान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। गांव में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही आलाधिकारी गस्त करते रहे।
विज्ञापन

पखईपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बीते सोमवार की देर रात नौ बजे के करीब गांव निवासी अभिमन्यु सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय युवक खेत में पानी चलाने के लिए टयूबवेल चालू करने गया हुआ था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए टयूबवेल पर गए। वह खेत में खून से लथपथ मृत मिला। रात में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहंुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के भाई संतोष सिंह की तहरीर पर मुख्य आरोपी अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान संगीता सिंह पत्नी अरविंद सिंह, अनिल सिंह, सीमा सिंह, सूरज सिंह और ओमप्रकाश सिंह को नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल के साथ आरोपी अरविंद सिंह, ग्राम प्रधान संगीता सिंह पत्नी अरविंद सिंह और सीमा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस की माने तो मुख्य आरोपी अरविंद सिंह के खिलाफ सरायलखंसी थाने में केवल हत्या सहित अन्य मामलोंं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं, जबकि जनपद सहित गैर जनपद में कुल मिलाकर 34 मुकदमे दर्ज हैं। अरविंद सिंह के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने गुंडा एक्ट सहित जिला बदर की कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed