फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abhimanyu Rana, president , elected general secretary Dinesh

अभिमन्यु राणा अध्यक्ष, दिनेश महामंत्री निर्वाचित

Wed, 10 Dec 2014 10:56 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, रतनपुरा
संवाददाता, अमर उजाला, रतनपुरा Updated Wed, 10 Dec 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
Abhimanyu Rana, president , elected general secretary Dinesh
मर्यादा पुरुषोत्तम पीजी कालेज भुड़सुरी रतनपुरा का छात्रसंघ
विज्ञापन
चुनाव बुधवार को गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए मतदाता छात्र-छात्राओं से वोट मांगते रहे।

मतगणना के बाद अभिमन्यु राणा अध्यक्ष और दिनेश यादव महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना के बाद चुनाव अधिकार डा. रविन्द्र नाथ मिश्र ने सभी निर्वाचित

पदाधिकारियाें को को शपथ ग्रहण कराया। इसके बाद पुलिस ने सभी को उनके घर पहुंचाया।
बुधवार को हुए मतदान में 1300 मतदाताओं में से 776 मतदाता छात्र-छात्राओं ने अपने

 माताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में सभी पदोें पर हुए सीधे संघर्ष में अध्यक्ष पद पर अभिमन्यु राणा को 539 मत मिले जबकि विशाल सिंह को 226 मत। उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक यादव को 409

और अमन राजभर को 350 मत मिले। महामंत्री पद पर दिनेश यादव को 416 और विनित कुमार तिवारी को 329 मत मिले। संयुक्त मंत्री पद पर धर्मराज गुप्ता को 264 और राजीव कुमार चौहान को 490

 मत मिले। संकाय प्रतिनिधि पर एकमात्र प्रत्याशी होने के चलते दयानिधान सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डा. सुरेश सिंह की उपस्थिति में

 चुनाव अधिकारी रवीन्द्र मिश्र ने शपथ ग्रहण कराया। मतदान और मतगणना के दौरान गहमागहमी का माहौल रहा। महाविद्यालय गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed