{"_id":"64da77b16b34b6d1e8005434","slug":"abbas-produced-in-hate-speech-case-mau-news-c-295-1-mau1001-1245-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पहाड़पुर मैदान में नफरती भाषण मामले में अब्बास की पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पहाड़पुर मैदान में नफरती भाषण मामले में अब्बास की पेशी
विज्ञापन
मऊ। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान नफरती भाषण के मामले में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की सोमवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। प्रभारी सीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट ने मामले में आरोप तय के लिए 28 अगस्त की तिथि तय की है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।
अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान नफरती भाषण दिया था।
पुलिस ने विवेचना में सदर विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है। मामले में उमर अंसारी के विरुद्ध गैरजमानती वारंटी जारी है। उनकी पत्रावली अलग कर दी गई है। प्रभारी सीजेएम ने मामले में 28 अगस्त की तिथि नियत किया।