फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abbas Ansari is our MLA, but is close to SP: Om Prakash

अब्बास अंसारी हमारे विधायक, लेकिन सपा के करीबी हैं : ओमप्रकाश

Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Abbas Ansari is our MLA, but is close to SP: Om Prakash
मऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरो होने पर नगर के जीवन राम छात्रावास मैदान पर सेवा, सुरक्षा, सुशासन कार्यक्रम में पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने 11 बार कुंभ में डुबकी लगाई है? वहीं अब्बास अंसारी के सवाल पर कहा कि हमारे विधायक हैं, लेकिन सपा के करीबी हैं। अब्बास अंसारी के जमानत पर कहा कि कोर्ट का फैसला है उसे सबको मानना चाहिए। पिछली सरकारों में बहुत से दंगे हुए हैं परंतु जब से हमारी सरकार बनी है पूरे प्रदेश में कहीं भी दंगा नहीं हुआ न ही कहीं पर कर्फ्यू लगा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ आबादी को खुशहाल के रास्ते पर ले जाने का कार्य हमारी डबल इंजन की सरकार कर रही है। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन नीति के आठ वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में नगर के जीवन राम छात्रावास परिसर में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने प्रदर्शनी में लगाए गए समस्त विभागों के स्टाॅलों का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान संस्कृति, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत कलाकारों और स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुलिस विभाग द्वारा एंटी रोमियो स्क्वाड पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी में जो भी लाभार्थी हैं वह इस मेले में अवश्य आए और योजनाओं का लाभ पाएं। कहा कि आठ साल के अंदर 2.86 करोड़ से अधिक किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया है।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य आदि ने संबोधित किया गया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभासपा फागू सिंह, डीएम प्रवीण मिश्र, एसपी इलमारन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed