फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Abbas Ansari appeared in two cases

Mau News: दो मामलो में अब्बास अंसारी की हुई पेशी

Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Abbas Ansari appeared in two cases
मऊ। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता व नफरती भाषण के दोनों मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की पेशी सोमवार को कासगंज जेल से वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। एक मामले में आरोप पर बहस होनी है। वहीं, दूसरे मामले में उच्च न्यायालय ने मुकदमा खारिज कर दिया है। लेकिन अभी तक आदेश की नकल आरोपियों की ओर से दाखिल नहीं की गई है। एसीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी ने एक मामले में बहस के लिए 29 सितंबर की तिथि तय की। वहीं, दूसरे मामले में 4 अक्तूबर की तिथि तय की।
विज्ञापन

पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि 3 मार्च 2022 को विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने नगर क्षेत्र के पहाड़पुर मैदान में जनसभा के दौरान कहा कि जनपद मऊ के प्रशासन को चुनाव के बाद रोककर हिसाब किताब करने व इसके बाद सबक सिखाने की धमकी मंच से दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना कर सदर विधायक अब्बास अंसारी व उनके भाई उमर अंसारी, इलेक्शन एजेंट गाजीपुर जनपद के पुरानी कचहरी यूसुपुर मुहम्मदाबाद निवासी मंसूर अंसारी के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में पेश किया है। मामले में आरोपी उमर अंसारी की पत्रावली अलग कर दी गई है। वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। एसीजेएम ने उमर अंसारी के विरुद्ध गैरजमानती वारंट के साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने के लिए धारा 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अन्य आरोपियों की ओर से प्रार्थना पत्र देकर आरोप से मुक्त किए जाने की मांग किया है। जिसपर सुनवाई के लिए 29 सितंबर की तिथि नियत किया।दूसरे मामले में अभियोजन के अनुसार उपनिरीक्षक आदर्श श्रीवास्तव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई। आरोप है कि विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी अब्बास अंसारी 10 मार्च 22 को बिना अनुमति के अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। जिससे सड़क जाम हो गई।

शहर कोतवाली पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज कर बाद विवेचना विधायक अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, मंसूर अंसारी, शाहिद लारी,शाकिर लारी, गणेशदत्त मिश्रा, मोहम्मद ईशा,धर्मेंद्र सोनकर, जुल्फिकार के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया है। मामला एसीजेएम/ एमपी एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है। मामले में उच्च न्यायालय में मुकदमा खारिज कर दिया है। आदेश की नकल अभी दाखिल नहीं की गई हैं। एसीजेएम ने मामले में 4 अक्तूबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed