फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   aasha worker

791 आशा कार्यकर्ता कार्रवाई की जद में

Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
aasha worker
मऊ। कार्यो में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई करने जा रहा है। इसकी जद में 791 आशा कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया है। इन पर कार्रवाई करने की वजह प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) भरने में लापरवाही बरतना बताया जा रहा है। इनमें 65 ऐसी कार्यकर्ता हैं जिन्होंने 2017 से अब तक एक भी फार्म नहीं भरवाया। स्वास्थ्य विभाग इन आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस देने के साथ एक सप्ताह में जवाब मांगने की तैयारी में जुटा है। जिले में जुलाई 2017 से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की शुरुआत की गई। इसमें प्रथम प्रसव पर महिला को तीन किस्तों में पांच हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। लेकिन जिले में केंद्र सरकार की यह योजना फलीभूत होती नहीं दिख रही। दरअसल जिले के नौ ब्लाकों में कार्यरत 1968 आशा कार्यकर्ताओं में से 791 आशाओं को इसमें रुचि नहीं दिख रही। हालात यह है कि तीन माह से 726 आशा ने योजना के तहत एक भी लाभार्थियों का फार्म नहीं भरा है। जबकि 65 आशा ऐसी हैं जिन्होंने योजना के शुरुआत जुलाई 2017 से अब तक अपने क्षेत्र के एक भी लाभार्थियों का फार्म नहीं भरा है। यहीं नहीं इसके अलावा ऐसे कई आशा कार्यकर्ता है जिन्होंने बहुत ही कम योजना के तहत फार्म भरवाए हैं। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह की अध्यक्षता में इसी माह हुई बैठक में योजना में लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। इन्हें एक सप्ताह के भीतर जवाब देना होगा। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में 700 से ज्यादा आशाओं द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। विभाग की ओर से जल्द ही इनको नोटिस जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed