फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›    AAP state incharge Sanjay Singh said will contest elections on all 403 seats free electricity will be given to farmers

मऊ : 'आप' के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह बोले- सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, किसानों को मुफ्त में दी जाएगी बिजली

Fri, 01 Oct 2021 09:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 01 Oct 2021 09:06 PM IST
सार

सांसद संजय सिंह ने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान हमारी पार्टी को 40 लाख वोट मिले हैं। हमारे पास कोई वोट बैंक तो नहीं है लेकिन हम जनहित के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। 

विज्ञापन
 AAP state incharge Sanjay Singh said will contest elections on all 403 seats free electricity will be given to farmers
राज्य सभा सांसद संजय सिंह।

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने शुक्रवार को मऊ जिले में एक प्रेस वार्ता में कहा कि यूपी में पार्टी सभी 403 सीटों पर विधान सभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर यूपी विधान सभा का चुनाव लड़ेगी। आप किसी भी पार्टी से समझौता नहीं करेगी। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे बदतर है। पुलिस निरकुंश हो गई है। आप ने प्रदेश में 170 विधान सभा क्षेत्रों के लिए घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने कहा कि गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या में शामिल पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। मनीष की पत्नी को दिया गया दस लाख मुआवजा काफी कम है। उन्हें पर्याप्त मुआवजा दिया जाना चाहिए। प्रदेश में आप की सरकार बनने पर किसानों को फ्री बिजली दी जाएगी। पुराने बकाया माफ किया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में बजट का महज 13 प्रतिशत खर्च किया जा रहा है, आप की सरकार बनने पर बजट का 25 प्रतिशत धन शिक्षा के लिए खर्च किया जाएगा। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूपी में 35 प्रतिशत बिजली भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती है। इसका खामियाजा आम उपभोक्ता को भुगतान पड़ता है। हम इसे रोकेंगे और बिजली सस्ती करके 24 घंटे बिजली सभी को दी जाएगी। किसानों को बिजली बिल्कुल फ्री दी जाएगी। कहा कि प्रधान मंत्री आधी रात को सेंट्रल विस्टा देखने चले जाते हैं लेकिन दस महीने से आंदोलन कर रहे किसानों से वार्ता करने के लिए उनके पास समय नहीं है। 

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के दौरान हमारी पार्टी को 40 लाख वोट मिले हैं। हमारे पास कोई वोट बैंक तो नहीं है लेकिन हम जनहित के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने पर हम तीन सौ यूनिट प्रत्येक परिवार को फ्री बिजली देंगे। इस मौके पर मानव सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह ने आप की सदस्यता ग्रहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed