फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AAP District President accused of threatening people for protesting against rigging

Mau News: आप जिलाध्यक्ष ने धांधली का विरोध करने पर धमकी देने का लगाया आरोप

Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
AAP District President accused of threatening people for protesting against rigging
आप पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह ने बहरीपुर स्थित पोखरे के सुंदरीकरण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्रामीणों ने शिकायत की है कि कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है तथा मानकों की अनदेखी कर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री के करीबी लोगों का भय दिखाकर धमकाया जाता है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत पर जब वह मौके पर पहुंचे तो संबंधित ठेकेदार ने उनसे उलझने की कोशिश की तथा अपनी पहुंच मंत्री तक बताकर उन्हें धमकी दी।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान माफिया प्रवृत्ति, भ्रष्टाचार एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा। इस दौरान अवधेश मौर्य, जानू राजभर, आदित्य सिंह बाबा, एपी सिंह, शशांक पांडेय सहित अन्य आप कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed