फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   AAP demand: ED, CBI should investigate the land case

आप की मांग: जमीन मामले की ईडी, सीबीआई से कराई जाए जांच

Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
AAP demand: ED, CBI should investigate the land case
मऊ। आम आदमी पार्टी की बैठक मंगलवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र राणावत ने मनी लांड्रिंग का मामला, ईडी और सीबीआई से जांच की मांग उठाई। कहा कि कि प्रभु श्रीराम के नाम पर करोड़ों का घोटाला सामने आया है। मंदिर के नाम पर हजारों करोड़ रुपये चंदा वसूलने वाले रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में जमीन खरीद के नाम पर करोड़ों का घोटाला किया गया है। आरोप लगाया कि चंपत राय ने करोड़ों रुपये चंपत कर दिए हैं, कहा कि यह करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। देश के बहुसंख्यक हिंदुओं की इससे आस्था जुड़ी हुई है। इसीलिए राममंदिर निर्माण के नाम पर देश भर से लोगों ने हजारों करोड़ रुपये ट्रस्ट को चंदे में दिए। अब उसी ट्रस्ट में उनके चंदे की धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है।
विज्ञापन

वहीं जिला महासचिव सुशील चौधरी ने बताया कि अयोध्या में गाटा संख्या 243, 244, 246 की जमीन जिसकी मालियत पांच करोड़ अस्सी लाख रुपये है, उसको दो करोड़ रुपये में कुसुम पाठक और हरीश पाठक से सुल्तान अंसारी और रवि मोहन तिवारी ने खरीदा। इस जमीन खरीद में दो गवाह बने, एक अनिल मिश्र और दूसरे रिषिकेश उपाध्याय जो अयोध्या के मेयर हैं। पांच मिनट बाद ये जमीन रामजन्मभूमि ट्रस्ट ने साढ़े अट्ठारह करोड़ में खरीद ली। 17 करोड़ रुपये आरटीजीएस कर दिया गया।
विज्ञापन

लगभग साढ़े पांच लाख रुपये प्रति सेकेंड की दर से जमीन का दाम बढ़ गया। प्रभु श्रीराम के नाम पर जिस तेजी से जमीन की कीमत बढ़ी वह अपने आप में रिकार्ड है। जो अनिल मिश्र और रिषिकेश तिवारी सुल्तान और रवि मोहन तिवारी की खरीद में गवाह थे, वही ट्रस्ट के बैनामे में भी गवाह बन गए। कहा कि यह मनी लांड्रिंग का मामला है। मांग की इस पूरे मामले की ईडी और सीबीआई से जांच कराई जाए और दोषी लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। बैठक में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष कमलेश द्विवेदी, यूथ विंग के प्रदेश सचिव संजय यादव, अरमान खान, अक्षय कुमार गौतम, राम प्रवेश यादव, राधेश्याम, राजेश यादव, फूलबदन आदि प्रमुख लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed