{"_id":"62bde2888b5453207b7518c1","slug":"aadhar-verification-proving-headache-mau-news-vns6616101120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर दर्द साबित हो रहा आधार सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर दर्द साबित हो रहा आधार सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन और आधार सत्यापन शिक्षकों के लिए चुनौती बन गया है। पांच जुलाई तक कार्य पूरा करने के दबाव के बीच नेटवर्क और सर्वर डाउन की समस्या से वह परेशान हैं। हालत यह है कि अभी तक 90 हजार बच्चों का ही आधार सत्यापन हो सका है। जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.70 लाख बच्चे पढ़ते हैं। डीबीटी ऐप पर शिक्षक इन दिनों नए छात्रों का पंजीकरण, पुराने छात्रों की यूनीफार्म पहना कर फोटो अपलोड करने व छात्रों के आधार सत्यापन जैसे विभिन्न कार्य कर रहे हैं। पांच जुलाई तक काम पूरा करना है। लेकिन सर्वन डाउन से शिक्षक परेशान हो रहे हैं। ऐसे में वह अभी तक 90 हजार बच्चों का आधार ही सत्यापित कर चुके हैं। इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या आधार व स्कूल रिकार्ड में जन्मतिथि की भिन्नता है। जिसके चलते मुश्किलें पेश आ रही हैं। शिक्षकों की माने तो अभिभावकों ने कई साल पहले अपने बच्चों के आधार कार्ड बनवाए थे तो उन्होंने आधार में जन्मतिथि अंकित कराने को लेकर समुचित गंभीरता नहीं बरती थी। इस कारण आधार सेंटर के फीडिंग कर्मी ने अपनी मर्जी से बच्चों की गलत जन्मतिथि आधार में अंकित कर दी थी। जब बच्चे स्कूलों में प्रवेश के लिए पहुंचे तो वहां अभिभावकों ने दूसरी जन्मतिथि अंकित कराई। जन्मतिथि का यह अंतर तमाम स्कूलों में सामने आ रहा है। आधार सत्यापन के दौरान समूचा ब्यौरा आधार कार्ड के अनुसार ही होना चाहिए तभी आधार का सत्यापन हो सकेगा। भिन्न जन्मतिथियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है। यदि बच्चों की वास्तविक जन्मतिथि की बजाय उन्हें उम्र में अधिक दिखाया गया तो भविष्य में उनका नुकसान हो सकता है। वह आयु वर्ग के अनुसार कक्षाओं को पास नहीं कर पाएंगे। वहीं शिक्षकों की माने तो ग्रामीण क्षेत्रों में अभिभावकों ने समय रहते प्रवेश पंजिका के अनुसार आधार कार्ड में संशोधन नहीं कराया। यदि अब संशोधन किया जाएगा तो समय रहते डीबीटी का कार्य नहीं पूरा हो सकेगा।
कोट
डीबीटी एप के सर्वर डाउन तथा अन्य तकनीकी समस्या के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों को विकल्प दिया गया है। शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -अवधेश कुमार, जिला समन्वयक
विज्ञापन
कोट
डीबीटी एप के सर्वर डाउन तथा अन्य तकनीकी समस्या के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। शिक्षकों को विकल्प दिया गया है। शीघ्र ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -अवधेश कुमार, जिला समन्वयक
विज्ञापन