फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Aadhar card will be made on priority of children of council schools:

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के प्राथमिकता से बनेंगे आधार कार्ड:

Fri, 20 May 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be made on priority of children of council schools:
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में नए नामांकित बच्चों के आधार कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाए जाएंगे। इसके लिए सभी बीआरसी में दो-दो लैपटाप, बायोमेट्रिक मशीन व प्रिंटर उपलब्ध करा दिया गया है। इसके लिए रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रत्येक न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का समय भी तय कर दिया गया है। वंचित स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनाने के साथ ही पूर्व में बने आधार कार्ड के नाम, पता जन्मतिथि आदि त्रुटियों को भी ठीक किया जाएगा। विभाग की तरफ से नामांकित 85 प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बना दिया जाना बताया जा रहा है। जिले के 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.59 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। सरकारी की तरफ से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को ड्रेस, पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग व मध्याह्न भोजन योजना सहित तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। बच्चों को योजनाओं को लाभ देने की निगरानी के लिए सरकार ने परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का आधार कार्ड बनवाकर निगरानी करने की योजना बनाई है।इसके लिए विभाग ने प्रत्येक बीआरसी पर दो-दो किट यानि 18 किट भेज दी है। चार किट में तकनीकी समस्या आ रही है। अधिकारियों की मानें तो 20 हजार बच्चों का आधार कार्ड बनाया जाना है। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों का आधार कार्ड बनने के बाद सहायता प्राप्त तथा मान्यता प्राप्त विद्यालयों का बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed