फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man who went fishing was swept away; his body was not found even after 36 hours.

Mau News: मछली पकड़ने गया युवक बहा, 36 घंटे बाद भी नहीं मिली लाश

Mon, 06 Oct 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
A young man who went fishing was swept away; his body was not found even after 36 hours.
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव स्थित अछीया घाट पर मछली मारने के दौरान एक युवक नदी के ते
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेसर गांव स्थित अछीया घाट पर शनिवार सुबह मछली मारने गया युवक तेज बारिश के बीच नदी के तेज बहाव में बह गया। 36 घंटे बीतने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन

घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। मुंगेसर कंधेरी गांव निवासी 40 वर्षीय रामबिलास मेहनत-मजदूरी कर परिवार चलाता था। शनिवार सुबह वह रोज की तरह भैंसही नहीं में मछली पकड़ने गया था। अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। नदी का पानी तेजी से बढ़ने लगा। इसी बीच रामबिलास का पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में समा गया। ग्रामीणों ने घंटों तलाश की, पर उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने के बाद भी पुलिस 24 घंटे देर से पहुंची। रविवार शाम तक 36 घंटे बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। रामबिलास के परिवार में पत्नी साधना, दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गया है। गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed