{"_id":"6449729c45cb63ee41066c94","slug":"a-young-man-who-was-posing-as-a-fake-policeman-was-arrested-mau-news-c-20-1-174056-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रौब गांठ रहा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फर्जी पुलिसकर्मी बनकर रौब गांठ रहा युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमा रहे फर्जी पुलिसकर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को पुलिस को सूचना मिली कि मुहम्दाबाद गोहना घोसी रोड पर भातकोल बाजार के पास एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में गाड़ी से घूम रहा है। लोगों पर रौब जमा रहा है। सूचना पर थाने के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार वर्मा जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस वर्दी में मौजूद युवक ने वहां से वाहन स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया।
पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उसने अपना नाम श्रवण यादव निवासी ग्राम ढोलना कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना जनपद मऊ बताया। यह भी बताया कि वह पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर लोगों से पैसा ऐंठने के लिए आए दिन ऐसे घूमता है। उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस लिखी बेल्ट, डंडा, वर्दी आदि बरामद किया गया। वाहन का कागजात मांगने पर वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने बाइक को सीज कर उसका चालान कर दिया।