फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man was dragged for 10 meters after being hit by a Scorpio and died

Mau News: स्कॉर्पियो की चपेट में आकर युवक 10 मीटर तक घिसटा, मौत

Sun, 10 Aug 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A young man was dragged for 10 meters after being hit by a Scorpio and died
युवक की मौत के बाद बदहवास पत्नी और मौजूद ग्रामीण। - फोटो : संवाद
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर शारदा नहर के पास शनिवार को बेकाबू स्कार्पियो ने पैदल जा रहे मजदूर को टक्कर मार दी। मजदूर वाहन में फंसकर दस मीटर दूर तक घसीटता रहा।
विज्ञापन

जब लोगों ने घेरकर वाहन चालक को रोकने की कोशिश तो आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सीएचसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ओमप्रकाश (35) पुत्र केशव वनवासी घोसी कोतवाली क्षेत्र के लखनी का मूल निवासी था। बीते दस साल से वह दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर में अपने ससुराल में रहता था।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाला ओमप्रकाश शनिवार की दोपहर दो किसी काम से शाहपुर बाजार में गया हुआ था। वहां से वह पैदल ही अपने गांव शाहपुर लौट रहा था। इस बीच पीछे से आ रही बेकाबू स्कार्पियो ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ओमप्रकाश स्कार्पियो में फंस गया। लोगों की घेराबंदी देखकर आरोपी चालक वाहन को खड़ाकर भाग निकला। उधर लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल ओमप्रकाश को गाड़ी से बाहर निकाला और दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया।

जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी पूनम, बेटी नंदनी, बेटा रवि और रोशन रो रोकर बेहाल थे। दोहरीघाट एसओ राजकुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है, फिलहाल तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed