फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A young man going for an interview with his brother-in-law died after being hit by a bike coming from the front

Mau News: साले के साथ इंटरव्यू देने जा रहे युवक की सामने से आ रही बाइक की टक्कर से मौत

Sun, 22 Sep 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
A young man going for an interview with his brother-in-law died after being hit by a bike coming from the front
रामपुर थाना क्षेत्र के फतहपुर ताल रतोय निवासी युवक की शनिवार की सुबह आजमगढ़ के जीयनपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के समय मृतक अपने साले के साथ एक कंपनी में इंटरव्यू देने के लिए जा रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को पीएम के लिए भेजवाने के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतहपुर ताल रतोय निवासी इम्तियाज (35) पुत्र नजीबुल्लाह अंसारी शनिवार की सुबह करीब दस बजे विदेश जाने के लिए आजमगढ़ में किसी कंपनी का इंटरव्यू देने के लिए घर से सवारी वाहन से दोहरीघाट तक गया। वहां से अपने साले की बाइक से आजमगढ़ जा रहा था। अभी वह जीयनपुर के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे दूसरे बाइक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पीछे बैठे इम्तियाज गिर गया, सिर और सीने पर गंभीर चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में आस पास के लोगों ने उसे आजमगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर युवक की मौत की सूचना से मृतक की पत्नी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे छोटे पुत्र है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed