{"_id":"6984e87bc700c985b5004839","slug":"a-truck-got-stuck-on-the-railway-track-after-the-gate-at-thalaipur-railway-crossing-was-closed-mau-news-c-295-1-mau1001-140400-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने से रेलवे ट्रैक पर फंसा ट्रक
विज्ञापन
मऊ-बलिया मार्ग स्थित थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बुधवार को एक ट्रक क्रॉसिंग के अंदर रेलवे ट्रैक के बीचोबीच फंस गया। गनीमत रही ट्रेन के निकलने से पहले फाटक को खोलकर ट्रक को निकाल लिया गया।
इस रेलवे ट्रैक पर यह पांच दिन के अंदर यह दूसरी बड़ी लापरवाही सामने आई। बुधवार की शाम करीब आठ बजे बलिया की तरफ से आ रहा ट्रक थलईपुर रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय अचानक फाटक बंद हो गया है।
ऐसे में ट्रक क्रॉसिंग के अंदर फंस गया। इसी बीच गेट को दोबारा खोलकर ट्रक को बाहर निकाला गया। इस फाटक पर यह कोई पहली घटना नहीं है।
इससे पहले बीते 31 जनवरी की सुबह करीब आठ बजे रेलवे कर्मचारी ने क्रॉसिंग गेट अचानक बंद कर दिया गया। ऐसे में गेट के अंदर कार, ऑटो और बाइक फंस गईं थी। आनन फानन लोगों के चिल्लाने के बाद फाटक को खोला गया।
विज्ञापन
इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। एक सप्ताह के अंदर ऐसा दूसरा मामला आना बेहद गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।