फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A student going for intermediate examination in Mau was shot  

यूपी बोर्ड: मऊ में इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर जा रहे छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

Wed, 30 Mar 2022 08:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 30 Mar 2022 08:28 PM IST
सार

युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आजमगढ़ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि श्यामाश्रय ने सोशल मीडिया पर किसी बात का विरोध किया था। 

विज्ञापन
A student going for intermediate examination in Mau was shot  
मऊ में गोली लगने के बाद घायल होकर अस्पताल पहुंचे छात्र का इलाज करते स्वास्थकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में 12वीं की परीक्षा देकर घर जा रहे एक छात्र को बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के कटिहारी निवासी श्यामाश्रय यादव (18) बुधवार को शाम साढ़े पांच बजे मुहम्मदाबाद गोहना के रामनगर खालिसा स्थित ब्रह्मर्षि श्रीरामकृष्ण इंटर कालेज से 12वीं की द्वितीय पाली की परीक्षा देकर घर जा रहा था। वह अपने एक साथी विवेक के साथ बाइक पर बैठा था।
विज्ञापन


श्यामाश्रय ने बताया कि  मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भदीड़ मोड़  गुलरहवा बाबा के स्थान के पास पहले से घात लगाए पांच-छह बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी।  गोली उसकी पीठ में लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश बाइक से जीयनपुर की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना पहुंचाया। अस्पताल पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने घटना की जानकारी ली। युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे आजमगढ़ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

सोशल मीडिया पर किया था विरोध

बताया जा रहा है कि श्यामाश्रय ने सोशल मीडिया पर किसी बात का विरोध किया था। उसी को लेकर घटना की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष शैलेश सिंह ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है, अभी तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed