फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A school where there is no way to go:

एक ऐसा विद्यालय जहां जाने के लिए नहीं है मार्ग:

Mon, 14 Aug 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
A school where there is no way to go:
रतनपुरा। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र के जगदीपुर गांव के गोटहा पुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाले संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण होने से बच्चों को आने जाने में परेशानी हो रही है। बरसात होने पर जलभराव होने से दिक्कत और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

लोगों ने आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया , लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। स्थानीय ब्लाक के जगदीपुर ग्राम पंचायत में प्राथमिक विद्यालय गोटहां पर जाने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं कराया जा सका है। सरकारी अभिलेख में विद्यालय को जाने के लिए संपर्क मार्ग के लिए जमीन आवंटित है। लेकिन रास्ते को दबंगों ने अतिक्रमण कर लिया है।
विज्ञापन

जगदीपुर के ग्राम प्रधान उर्मिला सिंह का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों को रास्ता बनवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। गांव के खंखनू राजभर,चुमन राजभर, सुभाष यादव ,मुन्ना राजभर का कहना है कि सड़क से प्राथमिक विद्यालय पर जाने के लिए कागज में तो रास्ता है लेकिन मौके पर रास्ता नहीं है। दबंगों ने संपर्क मार्ग पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों तथा शिक्षकों को बरसात के दिनों में भी पगडंडी से होकर विद्यालय आते हैं जो बरसात के समय जलभराव हो जाता है। इस बाबत खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का कहना है कि विद्यालय जाने वाले संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण है। उप जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed