फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A sand-laden trailer fell 40 feet from a bridge; the driver and cleaner were injured.

Mau News: पुल से 40 फीट नीचे गिरा बालू लदा ट्रेलर, चालक और खलासी घायल

Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
A sand-laden trailer fell 40 feet from a bridge; the driver and cleaner were injured.
सलाहाबाद स्थित फोरलेन पर ट्रेलर के पुल से नीचे गिरने से घायल चालक अस्पताल में भर्ती। संवाद
नगर कोतवाली के सलाहाबाद फोरलेन पर शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण ट्रेलर को बचाने के चक्कर में बालू लदा ट्रेलर पुल से नीच गिर गया। हादसे में ट्रक चालक और खलासी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की मदद से दोनाें घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद खलासी को छोड़ दिया गया, जबकि चालक का उपचार जारी है।
विज्ञापन

महाराजगंज के फरंदा गांव निवासी चालक तिलक राज (36) पुत्र राजाराम अपने सहयोगी खलासी गोरखपुर जनपद के भीटी निवासी अवधेश (24) के साथ ट्रेलर में बिहार से बालू लादकर गोरखपुर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वह कोतवाली थाना क्षेत्र के सलाहाबाद फाेरलेन पुल पर पहुंचा था कि वहां पहले से किनारे एक ट्रेलर खड़ा था। उसी के पास दूसरा ट्रेलर खड़ा हो रहा था। कोहरे के कारण चालक को दोनों ही ट्रेलर नहीं दिखे।

चालक के अनुसार खड़ा हो रहे ट्रेलर को बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 40 फीट नीचे गिर गया। आस- पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दाेनों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed