फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A rehearsal will be conducted at 127 centers of the UP Board, and every arrangement will be tested.

Mau News: यूपी बोर्ड के 127 केंद्राें पर होगी रिहर्सल, परखी जाएगी हर व्यवस्था

Tue, 23 Dec 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A rehearsal will be conducted at 127 centers of the UP Board, and every arrangement will be tested.
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा शुरू होने से पहले पहली बार रिहर्सल परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी हर व्यवस्था को वास्तविक परीक्षा की तरह परखा जाएगा। परीक्षा में 127 केंद्राें पर 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि जनपदीय परीक्षा समिति की तरफ से 127 परीक्षा केंद्रों पर मुहर लगाई है। परीक्षा में हाईस्कूल में 37431 और इंटरमीडिएट में 38977 सहित 76408 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा शुरू होने से पूर्व रिहर्सल परीक्षा केवल औपचारिकता नहीं होगी, बल्कि फुल रिहर्सल के रूप मेें आयोजित किया जाएगा। इसमें परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था से लेकर प्रश्नपत्र वितरण, उत्तरपुतिकाओं का वितरण, समय प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, केंद्र व्यवस्थापन और अनुशासन सहित हर प्रक्रिया का वास्तविक अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील हों, विद्युत आपूर्ति अनवरत रहे। खिड़कियाें में जाली लगी हों और परीक्षा से जुड़ी सभी मूलभूत सुविधाएं समय से पहले पूरी कर लिया जाए। परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाएगी, जो केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे और किसी भी कमी को तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश देंगे।
विशेष रूप से परीक्षा प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग अनिवार्य की गई है, इसे बोर्ड को भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed