फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A private school bus hit a student going on a bicycle and he died

Mau News: निजी स्कूल बस ने साइकिल से जा रहे छात्र को मारी टक्कर, माैत

Thu, 03 Apr 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
A private school bus hit a student going on a bicycle and he died
मऊ/सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परिखापुर के पास मधुबन कस्बा की स्कूल बस ने साइकिल से जा रहे छात्र को टक्कर मार दी। जिससे उसकी इलाज के दाैरान माैत हो गई। हादसे से अजान बस चालक छात्रों को लेकर दस किमी दूर अपने स्कूल पहुंच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद दोहरीघाट एसओ ने स्कूल बस और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। दूसरी तरफ मृतक के पिता ने इस घटना में निजी स्कूल के बस चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

मृतक किशोर की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परिखापुर निवासी निखिल कुमार (12) पुत्र बृजेश यादव के रूप में हुई। पुलिस को सौंपी तहरीर के अनुसार बृजेश ने बताया कि उसका बेटा निखिल छठवीं का छात्र है। नए शिक्षा सत्र शुरू होने पर वह बुधवार की सुबह सात बजे साइकिल से ही काॅपी-किताब लेने परिखापुर बाजार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद वह दोहरीघाट- मधुबन मार्ग पर परिखापुर स्थित दुकान के सामने पहुचा था कि रसूलपुर की तरफ से मधुबन कस्बा की निजी स्कूल बस ने टक्कर मार दी। साइकिल में बस की टक्कर लगते ही घायल होकर निखिल गिर गया।
ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना देने के साथ ही उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने निखिल कुमार यादव को मृत्यु घोषित कर दिया। वह अपने भाई बहन में सबसे बड़ा था। सूचना पर पहुंचे एसओ दोहरीघाट प्रमेंद्र सिंह ने शव को पीएम के लिए भिजवाने के साथ दस किमी दूर स्कूल पहुंचकर संबंधित स्कूल बस के साथ चालक को थाने ले आए। एसओ ने बताया कि पूछताछ में आरोपी चालक ने बताया कि बस से साइकिल में किनारे से टक्कर लगी थी, जिससे उसे घटना की जानकारी नहीं हो सकी। जिसके चलते वह स्कूली बस को लेकर सीधे स्कूल पहुंचा। बताया कि इस मामले में मृतक के पिता की ओर से तहरीर मिली है।

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो घायल

वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के खुशामदपुर गांव निवासी ओमप्रकाश (30) और आशीष (40) एक ही बाइक से करहां से अपने घर जा रहे थे। मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed