फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A pit was dug and left on the roadside, leading to protests by angry villagers.

Mau News: सड़क किनारे गड्ढा खोदकर छोड़ा, नाराज ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 23 Sep 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A pit was dug and left on the roadside, leading to protests by angry villagers.
घोसी नगर से सटे सोमारीडीह के शोधनपुर में नाली को लेकर विरोध प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग
घोसी। ब्लॉक क्षेत्र के सोमारीडीह ग्राम पंचायत के सोधनपुर में सड़क किनारे गड्ढा खोद कर छोड़ दिया। जलनिकासी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 17 दिन पहले बह रहे पानी को रोकने के लिए गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन अभी तक नाली का निर्माण नहीं हुआ है। गड्ढा खोद देने से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे अमेरिका विश्वकर्मा, महेंद्र जायसवाल, पंकज जायसवाल, प्रमोद चौधरी, शिवाजी, नितेश, मुन्नी देवी, मुनमुन लोगों ने बताया कि मुख्यमार्ग के किनारे नाली नहीं बनने से घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

पांच सितंबर को मुहम्मद साहब के जन्मदिवस पर निकलने वाले जुलूस से पहले कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई थी। इसमें जुलूस वाले रास्ते पर गंदा पानी बहने का मुद्दा उठाया गया। प्रशासन ने जेसीबी भेजकर वहां गड्ढा खोदवा दिया, इससे कुछ दिन तक पानी बहना बंद हो गया। लेकिन अब पानी बह रहा है। जलनिकासी नहीं होने से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। यहां नाली बनाने के लिए बीडीओ को ज्ञापन सौंपा, लेकिन उसपर कार्रवाई नहीं हुई। ग्राम प्रधान श्रीकृष्ण वर्मा उर्फ झिन्नक ने बताया कि नाली निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर निर्माण कराकर जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed