{"_id":"68408e2f8441a72f990e332c","slug":"a-man-posing-as-a-bank-employee-duped-a-manager-mau-news-c-295-1-mau1001-128821-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बैंककर्मी बताकर प्रबंधक से 6.5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बैंककर्मी बताकर प्रबंधक से 6.5 लाख की ठगी
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक निजी विद्यालय के प्रबंधक के खाते से जालसाजों ने अपने को बैंककर्मी बता लोन देने के नाम पर खाते से लगभग 6.5 लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित के मोबाइल पर मैसेज आने पर राशि गायब होने की जानकारी मिली। मामले की जानकारी मिलने पर साइबर टीम जांच में जुटी है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाडपुर निवासी अनिल सिंह कोपागंज नगर पंचायत में एक निजी विद्यालय के प्रबंधक हैं। उनका कोपागंज स्थित एक निजी बैंक में खाता है। इस बैंक द्वारा इनके लिए लोन का ऑफर चल रहा था। मंगलवार की देर शाम करीब नौ बजे अनिल सिंह को संबंधित बैंक के लोगो लगे मोबाइल नंबर से फोन आया और चल रहे ऑफर के तहत लोन लेने के लिए कहने लगा, जिस पर उन्होंने लोन लेने की स्वीकृत दे दी।
इस पर काल करने वाले ने इनसे पैनकार्ड नंबर माता का नाम मांगा इसके बाद ओटीपी मांगा। ओटीपी देने के बाद लोन का पैसा 180000 रुपये अनिल सिंह के खाते में क्रेडिट हो गया। पैसा क्रेडिट होने के बाद अनिल अपने घर का दूसरा कार्य करने लगे। थोड़ी ही देर बाद उनके खाते से लोन का पैसा सहित लगभग 6.5 लाख रुपये कई चरणों में निकाल लिया गया। जैसे ही खाते से पैसा निकलने का मैसेज अनिल सिंह ने देखा तो उनके होश उड़ गए। इस मामले में कोपागंज एसओ विजय प्रकाश मौर्य का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।