फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A laborer who went to take a bath died by drowning in a pond

Mau News: नहाने गए मजदूर की पोखरे में डूबने से मौत

Sun, 06 Oct 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
A laborer who went to take a bath died by drowning in a pond
स्थानीय थाने के पीछे शनिवार को पोखरे से गाेताखोरों की मदद से एक शव को बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद शव की पहचान होने पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए। सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाने के पीछे आध्यात्मिक पोखरे के पास सुबह 10 बजे एक युवक पोखरे में नहाने गया था। उसे पोखरे पर जाते समय कुछ लोगों ने देखा था। दोपहर को उसी पोखरे पर जब कुछ लोग गए तो किनारे कपड़े और चप्पल देखी। काफी देर बाद भी जब कोई पोखरे से नहीं निकला तो लोगों ने आशंका जताते हुए पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक का कपड़ा किनारे देख पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने एक घंटे मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। शव को पोखरे बाहर निकालने के बाद उसके पहचान की कोशिश की गई। कुछ देर बाद उसकी पहचान कोपागंज के कस्बा रजपूरा निवासी धर्मेंद्र (28) पुत्र श्रीराम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि वह कोपागंज में ट्रक से आने वाला बालू उतारने का काम करता था। बताया कि बालू उतारने के बाद वह पोखरे में नहाने गया था। वहीं पर डूबने से उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी बबिता का रो-रोकर बेहाल थी। उसके दो लड़के और एक लड़की हैं।
विज्ञापन

थाने के पीछे नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने में डूबकर मजदूर की मौत हो गई है। गाेताखारों की मदद से शव को बाहर निकालने के बाद उसकी पहचान की गई। शव को पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।- नवल किशोर सिंह, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed