फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A farmer drowned in the river after falling from a bridge under construction.

Mau News: निर्माणाधीन पीपा पुल से गिरकर नदी में डूबा किसान

Tue, 03 Feb 2026 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A farmer drowned in the river after falling from a bridge under construction.
कोपागंज के लाडनपुर में अधूरी पड़ी पानी की टंकी।संवाद
मधुबन तहसील क्षेत्र के परसिया देवार निवासी किसान धरमू (34) पुत्र स्वर्गीय करिया प्रसाद सोमवार को देवरिया के बरहज से किसी कार्य से निर्माणाधीन पीपा पुल से घर वापस आ रहे थे। पुल से गिरने से नदी में डूब गए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ की टीम नदी में खोजबीन में जुटी रही। परिजनों ने जेई और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुआवजे के लिए धरने पर बैठ गए। जानकारी के मुताबिक धरमू मंगलवार को किसी काम से साइकिल से देवरिया जनपद के बरहज गया था।
विज्ञापन

वह सरयू नदी पर बने पीपा पुल से होकर घर वापस आ रहा था। पीपा पुल से साइकिल सहित नदी में गिरकर डूब गया। आस-पास के लोग नदी में गिरता देख शोर मचाने लगे। सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नदी के दोनों किनारों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसान का कोई पता नहीं चल सका है।
दोपहर तक शव नहीं मिलने पर आक्रोशित ग्रामीणों संग समाजवादी पार्टी के नेता मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व में लोग नदी के पास ही जेई व ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही व पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग को लेकर धरने पर बैठे रहे।
धर्मू प्रसाद एक गरीब किसान है। खेती व मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे उनके मिलने का इंतजार करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed