{"_id":"683b4be838dfaa4c590483b9","slug":"a-budget-of-rs-269-crore-was-received-for-11-cremation-sites-mau-news-c-295-1-mau1002-128667-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 11 अंत्येष्टि स्थलों के लिए मिला 2.69 करोड़ रुपये का बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 11 अंत्येष्टि स्थलों के लिए मिला 2.69 करोड़ रुपये का बजट
विज्ञापन
मऊ। जनपद में अंत्येष्टि स्थल निर्माण के लिए फिर से बजट स्वीकृत हुआ है। दो सप्ताह पहले शासन स्तर से 11 अंत्येष्टि स्थल के लिए 2.69 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इसके लिए मानक पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों का सर्वे शुरू हो गया है। आठ ब्लॉकों (दोहरीघाट के अलावा) के एडीओ पंचायतों से सर्वे करके एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी गई है। शवों के दाह संस्कार के लिए नदी किनारे बसे 11 ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। ब्लॉक स्तरीय टीम ऐसे गांवों का चयन कर रही है, जो नदी, नहर किनारे हो या बड़ा तालाब हो, चिन्हित जमीन आबादी से 200 मीटर की दूरी पर हो।
बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी 11 अंत्येष्टि स्थल के लिए 2.69 करोड़ रुपये का बजट मिला था। आठ ब्लॉकों से 20 जनवरी 2025 तक सर्वे करके ग्राम पंचायतों का चयन करना था, जिससे काम जल्दी शुरू हो सके। चयनित 10 ग्राम पंचायतों में धन आवंटित कर काम शुरू करा दिया गया है। 24.46 लाख रुपये से एक ग्राम पंचायत में अंत्येष्टि स्थल, स्टोर रूम, रजिस्ट्रेशन कक्ष, स्नान घर और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
सरयू नदी के किनारे दोहरीघाट ब्लॉक मुख्यालय स्थित मुक्तिधाम जनपद का सबसे बड़ा अंत्येष्टि स्थल है, जहां रोजाना 20 से 25 शवों का दाह संस्कार होता है। यही कारण है कि दोहरीघाट ब्लॉक को इस योजना से बाहर रखा गया है।