फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   A bike rider going to his in-laws' house was hit by a vehicle and died

Mau News: ससुराल जा रहे बाइक चालक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A bike rider going to his in-laws' house was hit by a vehicle and died
दोहारीघाट-कुसुम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी बाजार के पास सोमवार की देर शाम बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय लोगों ने सीएचसी बड़रांव पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही बरजला निवासी राजीव राय (35) पुत्र योगेश राय के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि राजीव सोमवार की देर शाम करीब साढ़े नौ बजे आजमगढ़ जिले के जमसर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। वह 18 दिन पहले पिता बना था।
विज्ञापन

इसी खुशी के मौके पर वह अपने ससुराल निकला था, लेकिन मादी बाजार के पास पीछे से आ रहे अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस मिनट उस मार्ग से गुजरे कुछ वाहन चालकों नेे राजीव को घायल अवस्था में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था।

(18) दिन पूर्व ही पुत्र रत्न की हुई थी। निधन के बाद मृतक की पत्नी मीनू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, मृतक के बड़े भाई ने दोहरीघाट थाने में अज्ञात वाहन के विरुद्ध तहरीर दी है। पुलिस तहरीर दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed