{"_id":"61-86357","slug":"Mau-86357-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरकार प्रेमाराय मुहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर में होगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरकार प्रेमाराय मुहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर में होगा कनेक्शन
Mau
Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
मऊ। बीते कई साल से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे नगर क्षेत्र के प्रेमाराय मुहल्ले के लोगाें के लिए शनिवार का दिन खुशियों भरा रहा। शहर कोतवाली में थाना दिवस के मौके पर अधिकारियों की मौजूदगी में एक साल से मुहल्ले में रखे ट्रांसफार्मर से अब विद्युत कनेक्शन कराने का निर्णय लिया गया। रजामंदी के बाद तय हुआ कि केबिल भूमिगत होकर जाएगी।
बीते एक साल से खीरीबाग और प्रेमाराय मुहल्ले के लोगों के बीच इसी कनेक्शन को लेकर विवाद चल रहा था। लो वोल्टेज से जूझ रहे प्रेमाराय मुहल्ले के लोगों ने विभाग और स्वयं के सहयोग से एक ट्रांसफार्मर मुहल्ले में मंगवाया। इसके बाद जब बिजली विभाग के अधिकारी कनेक्शन करने गए तो खीरीबाग के लोग समस्या को बताते हुए केबिल को ले जाने से रोक दिए। इसके बाद कई बार पंचायत हुई लेकिन वो विफल रही। लेकिन शनिवार को शहर कोतवाली में अधिकारियों ने कड़ा रुख करते हुए दोनों मुहल्ले के लोगों को इसका समाधान निकालने को कहा। इसके बाद दोनों की सहमति भूमिगत केबिल ले जाने पर बनी। दोनों मुहल्ले के लोगों ने एक कागज पर दस्तखत करके रजामंदी दिखाई। इस दौरान मुख्य रूप से प्रेमाराय मुहल्ले से फैजूल हसन, मुहम्मद वसीम, ज्याउर रहमान, मुनौवर, इश्तेयाक अहमद और खीरीबाग से मौलवी मुनीर अहमद, इरशाद अहमद, अरशद खान, शाहीद, शमी अनवर, शमाशाद उपस्थित रहे। जबकि थाना दिवस के अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आरके सिंह, अधिशासी अभियंता पीपी सिंह, शहर कोतवाल भैयालाल सिंह, एलआईयू इंस्पेक्टर एपी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।