{"_id":"61-81092","slug":"Mau-81092-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर बेहोशी की हालत में मिला युवक
Mau
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित रेलवे स्टेशन पर शनिवार की दोपहर प्लेटफार्म नंबर एक पर एक युवक बेहोशी की हालत में लोगों को दिखाई दिया। जिसके बाद प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। पुलिस ने उसके घर का पता लगाकर उसे उसके घर पहुंचा दिया। बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सिंघौली गांव निवासी राजीव सिंह पुत्र रामअवध सिंह शनिवार की सुबह किडिहरापुर स्टेशन से मऊ आया हुआ था। जिसे दो बजे के करीब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लोगों ने बेहोशी की हालत में देखा। इसके कुछ देर बाद लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी। जिसके बाद जीआरपी ने उसकी जेब से आई कार्ड से उसके घर का पता लगाकर उसे घर पहुंचा दिया।
विज्ञापन