फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खड़े ट्रैक्टर में बाइक घुसी, दो युवकों की मौत

खड़े ट्रैक्टर में बाइक घुसी, दो युवकों की मौत

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रतनपुरा (मऊ)। थाना क्षेत्र के ढोलमन गांव के पास शनिवार रात बेकाबू हुई मोटरसाइकिल खड़े ट्रैक्टर में घुस जाने से दो युवक की मौके पर मौत हो गई। रिश्तेदारी से बाइक पर घर लौट रहे दोनों युवक अहमदाबाद से शनिवार को ही गांव आए थे। इनमें एक फैजाबाद का रहने वाला था।
विज्ञापन

हलधरपुर थाने के बहरवार निवासी अवधेश मौर्या (25) पुत्र देवनाथ अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। शनिवार को वह दोस्त राजू गुप्ता पुत्र हजारी प्रसाद निवासी विलासपुर जनपद फैजाबाद के साथ घर आया था। यहां से दोनों रतनपुरा स्थित बुआ के घर गए और रात में ही गांव के लिए लौट पड़े। ढोलमन गांव के समीप पहुंचे ही थे कि हादसा हो गया। इसकी जानकारी पुलिस को लगभग एक बजे हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। चालक ट्राली वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग निकला था। दिन में परिजन भी आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

00
राजू की मौत खींच लाई दोस्त के घर
मऊ। हादसे में अवधेश और राजू गुप्ता की मौत भी काल चक्र से जोड़कर देखा जा रहा है। राजू गुप्ता फैजाबाद का रहने वाला था लेकिन उसकी मौत दोस्त के घर खींच के लाई थी जब कि वह चाहता तो अपने घर चला जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
बेटी के सिर से बाप का साया उठा
रतनपुरा (मऊ)। अवधेश मौर्या अभी अपने 25 बसंत ही पूरा कर पाया था। कुछ वर्ष पहले उसकी शादी रीना से हुई थी। उसे एक साल की बच्ची थी जिसके सिर से बाप का साया उठ गया। पति की मौत की खबर सुनकर रीना को सदमा लगा। फैजाबाद निवासी राजू के परिजन भी गांव पहुंचकर विलाप कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed