{"_id":"61-80900","slug":"Mau-80900-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"दायित्वों के लिए जागरूक करना ही कार्यशाला का उद्देश्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दायित्वों के लिए जागरूक करना ही कार्यशाला का उद्देश्य
Mau
Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। विद्यालय प्रबंध समिति के प्रशिक्षण के लिए तैयार किए जा रहे ब्लाक स्तरीय मास्टर ट्रेनर की तीन दिनी कार्यशाला डायट के सभागार में आयोजित किया गया। उद्घाटन डायट प्राचार्य शिवपूजन द्विवेदी ने किया।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता योगेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के धारा 21 के अंतर्गत विद्यालय प्रबंध समितियों का गठन विद्यालय स्तर पर विकास योजना बनाने के लिए किया गया है। 15 सदस्यीय विद्यालय प्रबंधन समिति के स्वीकृति के बाद ही शासन से विद्यालयों को धन मुहैया कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एसएमसी के सदस्यों को उनके दायित्वों के लिए जागरूक करना है। मोहम्मद सिद्दीक ने आरटीई पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षिका नीलम ने बाल संरक्षण के बारे में बताया। तत्पश्चात ग्रुप बनाकर बच्चों के मौलिक अधिकारों पर प्रस्तुतीकरण कराया। विद्यालय प्रबंध समिति के दायित्व व कर्तव्यों पर ग्रुप डिस्कशन कराकर विस्तार से चर्चा कराई गई। कार्यशाला में मुख्य रूप से ट्रेनर अरविंद पांडेय, सह समन्वयक चंद्रधर राय, आशवेंद्र राय, त्रिपुरारी राय, शिवेंद्र द्विवेदी, जयशंकर, सावित्री, इंदू यादव, नेहा, प्रियंका सिंह, गर्विता श्रीवास्तव, हरिशंकर, मतलूवर्रहमान, मनोज सिंह, राजेश राय, राजेंद्र, रुबी सिंह, भारती सिंह, मनोरमा, अनीता सिंह आदि रहे।