{"_id":"61-80824","slug":"Mau-80824-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में निर्वस्त्र कर वृद्ध को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में निर्वस्त्र कर वृद्ध को पीटा
Mau
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के कोड़ौरा गांव में मंगलवार रात रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने एक वृद्ध को कमरे में बंद कर नंगा कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के बाद ग्रामीण और पुलिस पहुंच दरवाजा खोलवाकर वृद्ध को घायलावस्था में घर से निकाला। पीड़ित ने तीन के खिलाफ तहरीर दी है।
कोड़ौरा गांव के हरखू यादव (60) मंगलवार को घर से रास्ता पकड़कर एक विवादित भूमि पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में विपक्षीगण दूधनाथ आदि टाटी बांध रहे थे। विवादित भूमि के रास्ते में टाटी बांधने से जब हरखू यादव ने मना किया तो वह आक्रोशित हो गए। हरखू को पकड़कर वह एक कमरे में बंद कर दिए और उसे नंगा कर पीटने लगे। इसकी सूचना जब गांव वालों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के पहले ही आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर उसे घायलावस्था में बाहर निकलवाया। दूधनाथ समेत तीन के विरुद्ध तहरीर दी गई है।