फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मूक बधिर छात्रों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

मूक बधिर छात्रों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मऊ। नगर का ताजोपुर स्थित अमरवाणी विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मूक बधिर बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों पर लोग देर तक झूमते रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों ने चंदू के चाचा, चंदा, चंदा मामा, बेेटा तुम कहां हो की प्रस्तुति पर देर तक ताली बजती रही। बालिकाओं की ओ रे कांचि पर गीत पर लोग देर तक झूमते रहे। मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विकलांगता कोई बंधन नहीं है। बस जरूरत है उनको सही दिशा निर्देशन व संरक्षण की। विकलांगों को हम सही शिक्षा व संरक्षण देकर आसमान की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा विकलांगों के पुनर्वास के लिए शत प्रतिशत सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इसी क्रम में डा. राफी मंजलि ने कहा कि विकलांगों में ईश्वर का वास होता है। जो इनकी सेवा करता है समझो कि वो विकलांगों का सेवा कर रहा है। इसी तरह पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने विकलांगों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने में हर संभव मदद करेगा। इसी क्रम में निदेशक फादर जूलियन ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य विकलांगों का संपूर्ण पुनर्वास करना है। यह तभी संभव है जब हम उनको शिक्षित करें। उनको बाधामुक्त वातावरण प्रदान करे। उन्होंने जनपदवासियों से विकलांगोें के लिए अपने संस्थानों में बाधामुक्त वातावरण प्रदान करने का आह्वान किया। समारोह को पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने संबोधित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ख्रीस्त राज ने आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed