फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सराफा व्यापारी को गोली मार डेढ़ लाख की लूट

सराफा व्यापारी को गोली मार डेढ़ लाख की लूट

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Mau
Mau Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बोझी बाजार। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के मादी सिपाह स्थित आजमगढ़ सीमा से महज सौ मीटर की दूरी पर बलपुर गांव के पास रविवार की अपराह्न बाइक सवार दो बदमाशोें ने सराफा व्यापारी को गोली मारकर डेढ़ लाख का आभूषण व नगदी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। व्यापारी तगादा करके अजमतगढ़ से लौट रहा था। यहीं से बदमाश पीछे लगे हुए थे। घायल को बाजार के लोगोें ने जिला अस्पताल पहुुंचाया। हालत खराब होते देख चिकित्सकों ने घायल को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह निवासी 45 वर्षीय नरेंद्र वर्मा पुत्र शिवानंद वर्मा रविवार की सुबह व्यापारियों से तगादा करने के लिए निकला। आजमगढ़ जनपद के अजमतगढ़, लाटघाट से वसूली करते व माल देते हुए वह घर की ओर रवाना हुआ। वह जैसे ही दोहरीघाट की सीमा मेें प्रवेश करने वाले थे कि महज 100 मीटर की दूरी पर ही बलपुर गांव के पास बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बाइक सवार दो बदमाश उतरते ही सराफा व्यापारी के कनपटी पर तमंचा सटा दिए। व्यापारी ने बदमाशों का विरोध किया तो पीठ की तरफ दाहिने भाग में गोली मार दिए। गोली लगते ही वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। बदमाश आराम से व्यापारी की बाइक की डिक्की को तोड़कर उसमें रखा लगभग डेढ़ लाख का आभूषण और नगदी लूट कर फायरिंग करते हुए लाटघाट की ओर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर पास-पड़ोस के दुकानदार मौके की और दौड़ पड़े । आननफानन में घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत खराब होते देखकर चिकित्सकोें ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होते परिजनों मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed