{"_id":"62671","slug":"Mau-62671-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन मेला में आई सैकड़ों शिकायतें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्वाचन मेला में आई सैकड़ों शिकायतें
Mau
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मतदाताआें की जनजागरूकता और नए नाम जोड़ने को लेकर सभी नगर पंचायतों व नगरपालिका कार्यालय पर रविवार को निर्वाचन मेला का आयोजन किया गया गया। इस दौरान हर कार्यालयों पर नाम जोड़ने और विलोपित करने के साथ ही संसोधन करने को लेकर भीड़ इकट्ठा रही। अपर जिलाधिकारी पीपी सिंह ने रविवार को कुछ केंद्रों का निरीक्षण कर हाल भी जाना।
मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत एवं स्थानीय निकाय के निर्देश पर निकायों में मेले का आयोजन करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। जिला प्रशासन ने इसके तहत जिले की सभी निकायों में दो दिन मेला लगाने का निर्णय लिया था। इसके लिए नोडल अधिकारी एवं जोनल अधिकारी की नियुक्ति भी हुई थी। इसके तहत नगरपालिका में नोडल अधिकारी बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, कोपागंज में एस के सिंह, अदरी में नरेंद्र कुमार, घोसी में डीडीओ प्रहलाद, अमिला में बाबूलाल, दोहरीघाट में आरपी सिन्हा, मुहम्मदाबाद गोहना में पंकज सिंह राणा को नोडल अधिकारी बनाया गया था। वहीं संबंधित एसडीएम की जोनल अधिकारी के रूप में तैनाती की गई थी। सभी नगर पंचायत और नगरपालिका में मतदाताओं का नाम जोड़ने और विलोपित सहित अन्य कार्यों के लिए वार्डवार टेबल बनाए गए थे। रविवार को लगा मतदाता जागरूकता मेला का उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीपी सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया। कोपागंज और नगरपालिका में जाकर उन्होंने वार्डवार लगे टेबलों का निरीक्षण कर हाल जाना।