{"_id":"61843","slug":"Mau-61843-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्रदराज दूल्हा देख भड़के परिजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्रदराज दूल्हा देख भड़के परिजन
Mau
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सरसेना(मऊ)। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के मनाजीत गांव के जोत पहाड़ पुरवे में शुक्रवार को दो सगी बहनों से विवाह करने के लिए बारात के साथ पहुुंचे उम्रदराज दो दूल्हे की जमकर पिटाई हुई। बाद में परिजनोें ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। लड़की का पिता अगुवा के विश्वास पर शादी तय किया था। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों दूल्हों को कमरे से बाहर निकलवाया। थाने में देर तक चली पंचायत के बाद लेने देन के तहत समझौता होने पर बिन दुल्हन बाराती लौट गए। बारात मेरठ से आई थी।
ग्रामसभा मनाजीत के जोत पहाड़ पुरवे में शुक्रवार को रामसुचीत राम की दो पुत्री अंजली और प्रियंका की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था। बारात मेरठ के ग्राम पथौली से आई। अंजली से शादी होने वाले दूल्हे मनोज सिंह पाल की उम्र 50 वर्ष थी, जबकि प्रियंका के दूल्हे धूमपाल सिंह की उम्र 40 वर्ष थी। बारात जैसे ही द्वार पूजा के लिए आई तो दूल्हे को देखते ही महिलाएं बिफर गईं। इसकी जानकारी लड़कियोें के पिता को दी गई। जैसे ही वह अपने होने वाले दामादोेेेेेेेेें को देखा तो अपना आपा खो दिया। घरातियों ने दूल्हा समेत परिजनोें की जमकर धुनाई करने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। रातभर वे बंधक बने रहे। शनिवार की सुबह किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से सभी बंधकों को मुक्त कराया और थाने लेकर चली आई। घंटों सुलह समझौते के बाद मामला निपटा। बाराती बिन दुल्हन के ही घर लौट गए।