{"_id":"61-144689","slug":"Mau-144689-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी समागम में जुटे वामपंथी विचारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी समागम में जुटे वामपंथी विचारक
Mau
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर क्षेत्र के भीटी स्थित तमसा गेस्ट हाउस में गुरुवार को समाजवादी समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूरे देश से कई समाजवादी और वामपंथी विचारकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कई मुद्दों पर आगे संघर्ष करने की रणनीति बनी।
इसमें राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व विधायक डा. सुनीलम ने कहा कि समाजवादी प्रगतिशील और वामपंथी विचारधारा के सभी संगठन व उन लोगों को मिलाकर बहुपंथी और लूट व सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष किया जाएगा। डा. सुनीलम ने बताया कि समाजवादी समागत का गठन गत अक्टूबर माह मुंबई में देश भर से आए समाजवादियों की उपस्थिति में किया गया। जिसके बाद समाजवादियों और वामपंथी की ताकतों को एकजुट करने के लिए जिला स्तर का सम्मेलन किया जा रहा है। उन्होंने पूर्वांचल के किसानों को सतर्क किया और कहा कि यदि गंगा एक्सप्रेस हाइवे बना तो लाखों किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि जब तक यह शर्त रद्द नहीं कि जाती संघर्ष जारी रहना चाहिए। इंडिया सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ रही है। लेकिन स्थायी कर्मचारियों की भर्ती नही की जा रही है। दूसरी तरफ देश भर में 28 लाख आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों अस्थायी कार्य कर रही हैं। समाजवादी चिंतक विजय नारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस भाजपा वैश्विक पूंजीवाद के एजेंट के रूप में कार्य कर रही हैं। केंद्र में सत्ता बदली है। लेकिन नीतियोें में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। इस दौरान मुख्य रूप से जयप्रकाश धूमकेतु, जमा फातिमा ताहिरा, ओमप्रकाश ठाकुर, अरविंद मूर्ति, अरुण पांडेय, शिवधन राम, जेपी यादव, राजशरण, रघुनंदन यादव और रामबाबू मौजूद रहे।