फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   करोड़पति हैं डा. शमीम आबिदी लखपति हैं रवि

करोड़पति हैं डा. शमीम आबिदी लखपति हैं रवि

Fri, 18 Apr 2014 05:31 AM IST
Mau
Mau Updated Fri, 18 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मऊ। लोकसभा चुनाव लड़ रहे पीस पार्टी के उम्मीदवार डा. शमीम आबिदी करोड़ पति हैं तो जनराज्य पार्टी के उम्मीदवार रविशंकर भारत लखपति हैं। दोनों ही प्रत्याशी साफ छवि के हैं। दोनों का कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। डाक्टर की पत्नी करोड़पति है जबकि बच्चे लखपति हैं। जिले की एक मात्र घोसी लोकसभा सीट के लिए गुरुवार से कलेक्ट्रेट भवन में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों ने जो हलफनामा पेश किया है उसमें पीस पार्टी के उम्मीदवार डा. शमीम आबिदी (47) पुत्र वशीर आबिदी पेशे से डाक्टर हैं। वह जिला गोरखपुर, तहसील गोला, बहड़हलगंज (जहरा हास्पिटल) के निवासी हैं। शैक्षिक योग्यता एमबीबीएस, एमडी है। डा. शमिम के पास दो करोड़ 23 लाख, पत्नी अंबर आबिदा के पास दो करोड़ 65 लाख और बच्चे समिख आबिदी और तारीख आबिदी के पास छह लाख 75 हजार रुपये की सम्पत्ति है। डा. शमीम के पास चार लाख 50 हजार नगद, 18 लाख 10 हजार बैंक में, पत्नी के पास 23 लाख 95 हजार, बच्चों के पास एक लाख 75 हजार कैश है। इसी तरह डा. शमीम के नाम 16 लाख 50 हजार, पत्नी के नाम 11 लाख 25 हजार और बच्चों के नाम 50 हजार का एनएससी व बीमा है। चल संपत्ति में डाक्टर के पास 55 लाख 50 हजार रुपया, पत्नी के पास 48 लाख 20 हजार रुपया और बच्चों के पास छह लाख 55 हजार रुपया है। डाक्टर शमीम के पास तीन लग्जरी गाड़ियंा, रिवाल्वर और रायफल है। 20 लाख का मकान डाक्टर शमीम के नाम और 25 लाख का मकान पत्नी अंबर आबिदी के नाम है। 10 लाख की हास्पिटल भूमि है। पत्नी के नाम सात लाख रुपया और डा. शमीम के नाम से 42 लाख रुपया का बैंक लोन है, जबकि जनराज्य पार्टी के रवि श्ंाकर भारत (32) पुत्र हरिराम सिंह यादव निवासी ग्राम अब्बूपुर पोस्ट सुल्तानीपुर, मऊ के निवासी हैं। रवि चार्टेड एकाउंटेंट हैं। शैक्षिक योग्यता एमए, एमकाम, एमबीए किया है। उनके पास कुल दो लाख 42 हजार रुपये की संपत्ति है। चल संपत्ति में उनके पास एक लाख 20 हजार रुपया है। यूनियन बैंक में 20 हजार रुपया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed