{"_id":"61-127409","slug":"Mau-127409-61","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल युवक की मौत से गुस्सा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में घायल युवक की मौत से गुस्सा
Mau
Updated Fri, 18 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना कोपागंज के कोटवा कोपड़ा गांव में 14 अप्रैल को विवाद के दौरान घायल हुए युवक गौतम (21) की बुधवार की रात मौत हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गुुरुवार को थाने के सामने हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। पुलिस द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने के आश्वासन पर ग्रामीण वहां से हटे। ग्रामीण इस मामले में लापरवाही बरतने वाले दारोगा के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कोपागंज थाना क्षेत्र के कोटवा कोपड़ा गांव निवासी गौतम(21) पुत्र रामविलास का गांव के ही लोगों से 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान विपक्षियों ने गड़ासे से उसके सिर पर वार कर दिया। इस संबंध में गौतम द्वारा तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने महज एनसीआर दर्ज कर मामले की गंभीरता पर ध्यान नहीं दिया। परिवार के सदस्यों ने गौतम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया , जहां हालत गंभीर होने पर उसे बुधवार की रात आनन फानन में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना से नाराज गांव के लोग शव लेकर थाने पहुंचे और हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर शांत कराया और आरोपियों के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कृपा शंकर पाठक का कहना है कि पुलिस ने मामूली घटना होने के चलते एनसीआर दर्ज की थी। घायल युवक की मौत हो जाएगी इसका अंदाजा नहीं था।