फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्थापना दिवस समारोह सफल बनाने पर मंत्रणा

स्थापना दिवस समारोह सफल बनाने पर मंत्रणा

Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
Mau
Mau Updated Fri, 13 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
मऊ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी की बैठक नगर के शिव मंदिर स्थित हाइडिल कालोनी में हुई। इसमें लखनऊ में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने पर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष किताबुन्निशा ने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक परियोजना की जिम्मेदारी 13 लाख केंद्रों से जुड़ी 26 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिकाओं के कंधे पर है। इसमें उत्तर प्रदेश में चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाएं कार्यरत हैं। दो अक्तूबर 1975 को परियोजना को शुभारंभ किया गया था। कहा कि स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर एक अक्तूबर को लखनऊ में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का सम्मेलन होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव होंगे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यकर्तियां का आह्वान किया। इसी क्रम में मंडल महामंत्री सिंंधु यादव ने कहा कि जनपद से कार्यकत्रियां 30 सितंबर को अपने-अपने स्थानों से चलकर एक अक्तूबर को भारी संख्या में लखनऊ स्थित चारबाग स्टेडियम में पहुंचकर अपनी शक्ति का एहसास मुख्यमंत्री को कराएंगी। जिलाध्यक्ष शैल कुमार सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया। भानुमति सिंह, आशा राय, ज्ञांती देवी आदि उपस्थित थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed