फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   92 doctors treated 1661 people in the health fair.

Mau News: स्वास्थ्य मेले में 92 डॉक्टरों ने 1661 किया लोगों का उपचार

Mon, 13 May 2024 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
92 doctors treated 1661 people in the health fair.
मऊ। जिले में रविवार को नगर के चार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में 92 डॉक्टरों की टीम ने 1661 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। बेहतर उपचार के लिए 12 को जिला अस्पताल तथा सीएचसी रेफर किया गया। जिसमें सबसे अधिक चार मरीज काझा से रेफर किए गए। स्वास्थ्य मेले में बगली पिजड़ा पीएचसी पर सबसे ज्यादा 99 मरीज, चकरा में 97 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। चोरपाकला पीएचसी पर सबसे कम मात्र 14 लोगों का उपचार किया गया। जबकि अदरी में 15 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी यूसुफ शाह ने बताया कि मेले में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जांच कर दवा दी। किशोरियों को पौष्टिक आहार के सेवन के साथ साफ-सफाई की जानकारी दी गई। बताया कि मेले में 92 चिकित्सक के साथ 285 पैरामेडिकल ने मेले में आने वाले 744 पुरुष, 736 महिलाओं को नि:शुल्क उपचार का लाभ दिया। जांच और उपचार के दौरान गंभीर पाए जाने वाले 12 लोगों को दवा देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

खुरहट पीएचसी पर 57 लोगों का हुआ हेल्थ चेकअप

रानीपुर। ब्लॉक क्षेत्र के खुरहट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को जन आरोग्य मेले में 57 लोगों के स्वास्थ्य की जांच हुई। स्वास्थ्य मेले में बुखार, उल्टी, दस्त सहित अन्य रोगों से ग्रसित मरीजों की जांच के बाद दवा दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कमलेश गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार, फार्मासिस्ट जीतेंद्र कुमार भारती, नीतू तिवारी, प्रवीण कुमार चौहान, विकास मौर्या, राजबली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed