{"_id":"5c7823b8bdec222c5723468d","slug":"91551377336-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफआईआर दर्ज होने के दो दिन बाद तक ड्युटी करते रहे आरोपी केंद्र व्यवस्थापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफआईआर दर्ज होने के दो दिन बाद तक ड्युटी करते रहे आरोपी केंद्र व्यवस्थापक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की परीक्षा में मनमानी का दौर जारी है। इसका प्रमाण है देवर्षि देवल इंटर कालेज में भारी गडबड़ियां मिलने पर मंडलीय शिक्षा निदेशक ने केंद्र व्यवस्थापक के विरुद्ध मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया था। लेकिन इसके बावजूद दो दिन तक उनकी देखरेख में परीक्षाएं कराई जाती रहीं। बुधवार को डीआईओएस ने आरोपी केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त किया और उनके स्थान पर एक अन्य केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई। डीआईओएस ने बुधवार को उस केंद्र को डिबार करने की संस्तुति यूपी बोर्ड के सचिव को भेजी।
बता दें कि मंडलीय शिक्षा निदेशक आजमगढ़ एपी वर्मा ने 23 फरवरी को देवर्षि देवल इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का दौरा किया था। जेडी ने परीक्षा केंद्र पर रखी गई सादी उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान कराया तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से भेजी गई कापियों के सापेक्ष 52 कापियां कम मिलीं। जेडी ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए जेडी ने उसी दिन केंद्र व्यवस्थापक शिवशंकर पांडेय के विरुद्ध मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया। इसके साथ ही जेडी ने डीआईओएस को आरोपी केंद्र व्यवस्थापक को कार्यमुक्त करते हुए और परीक्षा केंद्र को डिबार करने की सुस्तुति भेजने को कहा। लेकिन इसके बावजूद आरोपी केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में 25 और 26 फरवरी को भी बोर्ड परीक्षाएं कराई जाती रहीं। बुधवार को डीआईओएस देवर्षि देवल इंटर कालेज देवकली देवलास पहुंचे तो उन्हें पूरी कापियां दिखा दी गईं। यानी जेडी के निरीक्षण में स्टाक में जो 52 कापियां कम मिली थीं, वह दो दिन बाद डीआईओएस के निरीक्षण में पूरी कर दी गईं। इन 52 कम कापियों को पूरी करने की मोहलत देने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को तत्काल कार्यमुक्त न करके 23 फरवरी से 26 फरवरी तक का समय दे दिया गया और तीन दिन बाद तक केंद्र व्यवस्थापक को कार्य करने दिया गया।
कोट
जेडी मैडम का पत्र मुझे बुधवार को मिला और मै संबंधित परीक्षा केंद्र पर बुधवार को गया हालांकि आज वहां कथित 52 कापियां भी पूरी मिलीं। लेकिन 23 फरवरी की गडबड़ी के चलते केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया गया और उनकी जगह इंटर कालेज नदवासराय के जगदीश यादव को नया केंद्र व्यवस्थापक तैनात किया गया है। बुधवार को उन्हीं की देखरेेख में परीक्षाएं हुई।
विज्ञापन
केसी भारती, जिला विद्यालय निरीक्षक