{"_id":"5c436b4cbdec224e4507dd65","slug":"91547922252-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में छात्राओं ने की आकर्षक प्रस्तुती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में छात्राओं ने की आकर्षक प्रस्तुती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। नगर के सहादतपुरा फातिमा मोड़ स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल में शनिवार को विदाई और स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एएनएम एवं जीएनएम के छात्राओं का स्वागत किया गया। वहीं एएनएम एवं जीएनएम अंतिम वर्ष के छात्राओं का विदाई दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नर्सिंग स्कूल के चेयरमैन प्रकाश चन्द राय एवं उनकी पत्नी इन्दू राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में इंदूराय और तृप्ति राय द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, एकांकी और गीतों से समा बांध दिया। इस अवसर पर छात्रा रंजना चैहान, प्रियंका, अर्चना, सुमन, द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नाटक के माध्यम से लोगों को बेटियों को बेटे जैसे समझने का संदेश दिया। नर्सिंग स्कूल के निदेशक मनीष राय ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नर्सिंग व्यवसाय नहीं, एक विशेष कला है, जिसके माध्यम से एक मरीज के स्वास्थ्य के सुधार हेतु हमें सतत प्रयत्नशील रहना चाहिए एवं उन्होंने बेटियों के विकास हित में उन्हें पढ़ाने लिखाने की बात कही। इस दौरान नर्सिंग स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन विजय और उपप्रधानाचार्य श्रेजला माली ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ. नितिष राय, डॉ. पीके पांडेय, डॉ. आनंद पांडेय, एवं अखिलेश राय, संजू, मोबसीरा, माधुरी, ज्योति, मुकेश, राजकुमारी, रागिनी, रेनू, आदि मौजूद रहे।