{"_id":"5c3f7050bdec22360473404f","slug":"91547661392-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनमानी बिजली कटौती का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनमानी बिजली कटौती का लगाया आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र केे नगर पंचायत वलीदपुर विद्युत सब स्टेशन से दी जाने वाली बिजली की भारी कटौती से नगर के लोग परेशान हो गए हैं। लोगों का कहना है कि बिजली के आने का समय सुबह 11 बजे है लेकिन क्षेत्र के लोगों को बिजली दिन में महज एक से दो घंटे ही मिल पाती है, जिससे लोगों का काम काज ठप रहता है।
नगर के प्रेम गुप्ता ने बताया की कर्मचारी दिन में कई बार शट डाउन लेकर बिजली आपूर्ति बंद करके संविदाकर्मी मनमाने तरीके से काम करते हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है। कस्बे के सलाउद्दीन का कहना है कि बिजली की बिल तो समय से देते है मगर शेड्यूल के मुताबिक बिजली मिल नहीं पाती है। नगर के अनवार अहमद का कहना है कि कर्मचारियों के मनमाने रवैये की शिकायत उच्चाधिकारियों से कई बार की गई। मगर इन पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस बाबत अवर अभियंता राजेंद्र यादव का कहना है कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है अगर कर्मचारी मनमाना कर रहे हैं तो जांच करके कार्रवाई की जायेगी।