{"_id":"5c3380f1bdec22571b3c308d","slug":"91546879217-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से कराहता रहा शहर, लोग रहे हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से कराहता रहा शहर, लोग रहे हलकान
विज्ञापन
मऊ। शहर में जाम की समस्या विकराल रूप अख्तियार करती जा रही है। आलम यह है कि सर्दी के इस मौसम में अपने गंतव्य तक पहुंचने में लोगों का मशक्कत करनी पड़ रही है। सोमवार को पूरे दिन शहर में लगे भीषण जाम से लोग हलकान दिखे। यहां तक कि पैदल यात्रियों को भी सड़क पर चलना दुश्वार हो रहा था।
गाजीपुर तिराहा से लेकर आजमगढ़ मोड़, रोडवेज से लेकर भीटी चौराहा तक जाम लगा रहा। वहीं फातिमा मोड़, पुरानी तहसील के पास बेतरतीब जाम लगा रहा। इसके अलावा भीटी बाजार, बकवल मोड़, रोडवेज बाजार, मिर्जाहादीपुरा सहित नगर के अन्य हिस्सों में भी कमोवेश यही स्थिति थी। जाम के चलते लोगों को फजीहत उठानी पड़ी। घंटों देर तक लोग जाम में फंसे रहे। स्कूल से घर लौटने वाले बच्चे भी जाम में फंसकर परेशान नजर आए। प्रमुख चौक-चौराहे पर तैनात ट्रैफिक जवान भी जाम हटाने के लिए मशक्कत करते रहे। बाइक, ई-रिक्शा, रिक्शा सहित तमाम वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए।
अतिक्रमण के चलते लग रहा जाम
मऊ। शहर में सड़क के दोनों किनारों पर फुटपाथी दुकानदारों का कब्जा है। फुटपाथी दुकानदारों के साथ ही स्थाई दुकानदार अपनी दुकान के सामानों को सड़क किनारे सजाकर रखते हैं। लिहाजा लोगों को बीच सड़क पर चलने की मजबूरी बनी हुई है। लेकिन अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन
बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ब्रिज की खल रही कमी
मऊ। नगर के बालनिकेतन रेलवे क्रासिंग पर अक्सर जाम लगा रहता है। रेलखंड पर प्रतिदिन करीब 15 से ज्यादा एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी दौड़ती है। जिसके चलते समय-समय पर रेलवे फाटक बंद रहता है। लिहाजा वहां घंटों देर तक जाम लगा रहता है। काफी व्यस्ततम मार्ग होने के बावजूद अब तक क्रासिंग पर रेल पुल का निर्माण नहीं कराया जा सका है।